
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 37 महाशिव मंदिर में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजन से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमें मंदिर सभा के प्रधान श्री पीसी शर्मा एवं मंदिर सभा के पदाधिकारी श्री बीबी शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान,अनिल शर्मा महासचिव श्री कैलाश खेडा उप प्रधान,श्री के बी एल चतुर्वदी बरिष्ठ सहयोगी , श्री अजय गुप्ता कैशियर, श्री एस एन मिश्रा प्रेस सचिव, मंदिर सभा के युवा सदस्य श्री पंकज शर्मा,श्री अजय गर्ग, संजय गोयल,श्री मुकेश शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, श्री अनुज गेरा,सी एम गुप्ता, आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री आई डी शर्मा,बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा , श्री योगेश शर्मा,आदि लोगों ने हिस्सा लिया।
पंडित नरेंद्र नौटियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। तत्पश्चात मनीष शर्मा की म्युजिकल ग्रूप द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ प्रस्तुत किया । भक्तिमय भजनों में लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के समापन के बाद मंदिर सभा प्रधान श्री पीसी शर्मा ने बताया कि आज के श्री हनुमान जयंती महोत्सव में सारे सेक्टर वासियों का सहयोग रहा लेकिन श्री हनुमान चालीसा परिवार एवं महिला संकीर्तन मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि भक्तों के सहयोग से मंदिर का विकास बड़ी तेजी से हो रहा है। मंदिर का सौंदर्यीकरण के काम में बड़ी तेजी आई है। मंदिर का दक्षिणी द्वार भव्य रुप से तैयार हो चुका है। मंदिर में स्थापित शिव दरबार,राम दरबार , सत्यनारायण मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, गणेश मंदिर , माता दरबार में सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। शिव वाटिका में ने पेड़ पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उस मंदिर में लोगों की विशेष आस्था है






