
Oplus_16908288
जनतंत्र टुडे, फरीदाबाद/ राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित 7 दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय शिविर का आयोजन वैश्य कॉलेज, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी में किया गया। इस शिविर में हरियाणा के 15 से अधिक विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस शिविर में डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की एन.एस.एस स्वयंसेविका रानी कुमारी एवं विशाखा वैष्णव ने सक्रिय रूप से भाग लिया। दोनों स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, सोलो डांस प्रतियोगिता आदि में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने दोनों स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि पर उन्हें सराहना एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके अतिरिक्त, एन.एस.एस बॉयज़ यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ढुल तथा गर्ल्स यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कविता शर्मा ने भी दोनों स्वयंसेवकों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह शिविर स्वयंसेवकों के लिए एक उत्कृष्ट अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हें नई सीख, सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ तथा टीम वर्क की भावना विकसित करने का अवसर मिला।






