
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद के उपमंडल गांव मोहना में बिन मौसम बारिश की वजह से किसानों का अनाज भीगने से उसमे नमी है | सरकार उस अनाज को खरीद नहीं रही है, जिसके चलते जमींदार परेशान हैं | मार्केट कमेटी के सभी दुकानदारों ने मिलकर आज अनाज मंडी का गेट लगा दिया, और मंडी प्रधान गिरिराज उर्फ दानी ने बताया कि हमने मौके पर जाकर उनसे बात की है, जल्दी ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे | | थाना छायसा SHO गोपाल दास जी भी मौके पर पहुंचें और उन्हें भी प्रधान गिरिराज जी और सभी दुकानदारों से बात की, सतीश पूर्व प्रधान नाथे सरपंच इंद्राज चौधरी इंद्रजीत अत्री बिट्टू और मार्केट कमेटी के सभी दुकानदारों मौजुद रहे |





