
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार (राजस्व, शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक उड्डयन) श्री विपुल गोयल के साथ MAF (मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद) एवं अन्य औद्योगिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन FIA (फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) द्वारा किया गया।
बैठक में नवदीप चावला जी ने मंच संचालन करते हुए सभी को संबोधित किया और रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक सहभागिता का आह्वान किया।
MAF की ओर से सुखदेव सिंह (प्रधान), रामनीक प्रभाकर (महासचिव) एवं सुनील सचदेवा (वाइस प्रेसिडेंट) उपस्थित रहे। इसके अलावा FIA के प्रधान राज भाटिया, श्री बलदेव राज भाटिया, एस.के. जैन, एच.के. बत्रा, प्रदीप मोहंती, शम्मी कपूर, जितेंद्र शाह, सुनील गुलाटी, संजय गुलाटी, हरे राम गुप्ता, योगेश गुप्ता, एस सी गर्ग,विपिन टंडन, डी पी शांगले,वीर भान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कई अन्य प्रमुख उद्योगपति भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान सभी संगठनों ने मिलकर रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “उद्योग जगत मुख्यमंत्री जी की रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाएगा।”
बताया गया कि इस रैली में उद्योगपति अपने स्टाफ एवं मजदूरों सहित लगभग 4000-5000 की संख्या में भाग लेंगे। मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (MAF) ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
यह रैली 4 अप्रैल(शनिवार) 2026 को सुबह 10 बजे, सेक्टर-12 स्थित होटल सेंट्रल व्यू के पास ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
सभी औद्योगिक संगठनों एवं उद्योगपतियों से अपील की गई है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने स्टाफ एवं मजदूरों को भी साथ लाएं और रैली को सफल बनाएं तथा फरीदाबाद की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।





