
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वैश्य समाज सेक्टर 28 से 31 के त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध रूप से बलराज गुप्ता दोबारा अध्यक्ष तथा बीआर सिंगला महासचिव बने। गौरतलब है कि लगातार 12वीं बार चुने गए धर्मनिष्ठ, ईमानदार छवि के धनी सिंगला पिछले 29 वर्षों से लगातार महासचिव दायित्व को निभाते आ रहे हैं।
वर्तमान में 650 से भी अधिक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से वैश्य समाज सेक्टर 28 से 31 शहर का सबसे सशक्त व अनुशासित संगठन माना जाता है। संस्था द्वारा हर वर्ष डेढ़ दर्जन से भी अधिक सेवा,सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक किये जाते हैं।
बलराज गुप्ता व बीआर सिंगला ने निर्विरोध हुए चुनाव के लिए अपने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हम सभी साथ मिलकर दिन रात मेहनत से सदस्यों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरने का आश्वासन देते हैं तथा समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा से सेवा करने के प्रति संकल्पित हैं।




