फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / खेल विभाग, हरियाणा द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों तथा निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फरीदाबाद के कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि जिला फरीदाबाद में कनोइंग, रोइंग, साइक्लिंग, लॉन टेनिस, तैराकी तथा वूशू खेलों की खेल नर्सरी संचालित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षण संस्थान/खेल संस्थान खेल नर्सरी संचालन हेतु अपना आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07, मार्च- 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
