फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में पिछले दो दिनों 24-25 से वार्षिक एथलेटिक मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा था। विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन तथा खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आज इस एथलेटिक मीट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ भी मंच पर उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या महोदया ने संयुक्त रूप से विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस पूरे आयोजन का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री संगीता अदलखा एवं सुश्री किरण खटाना का विशेष योगदान रहा। साथ ही कोच राहुल मावी एवं सुश्री लवकुश भड़ाना ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन ने छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को बढ़ावा दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं आयोजकों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सराहा गया।
इस प्रकार वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
फील्ड इवेंट्स
- शॉट पुट
प्रथम स्थान – अंजलि (बी.ए. तृतीय वर्ष) – 5.50 मीटर
द्वितीय स्थान – मानी (बी.कॉम प्रथम वर्ष) – 5.40 मीटर
तृतीय स्थान – भूमि (बी.एससी प्रथम वर्ष) – 5.30 मीटर - भाला फेंक (जैवलिन थ्रो)
प्रथम स्थान – लक्ष्मी (एम.ए. प्रथम वर्ष) – 13.20 मीटर
द्वितीय स्थान – दीपिका (बी.ए. प्रथम वर्ष) – 13.00 मीटर
तृतीय स्थान – सीमा भाटी (बी.ए. तृतीय वर्ष) – 11.80 मीटर - चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो)
प्रथम स्थान – सीमा भाटी (बी.ए. तृतीय वर्ष) – 11.10 मीटर
द्वितीय स्थान – रितिका (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष) – 10.50 मीटर
तृतीय स्थान – निशा (बी.एससी लाइफ साइंस) – 10.20 मीटर
चतुर्थ स्थान – दिव्या (बी.एससी) – 10.20 मीटर
⸻
ट्रैक इवेंट्स
शटल रेस
प्रथम स्थान- संजू (बीए तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान-दुर्गेशवरी (बीए द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान- प्रिया (बीबीए प्रथम वर्ष)
50 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – सानू (बी.ए. अंतिम वर्ष)
द्वितीय स्थान – आर्ची (बी.एससी द्वितीय वर्ष, लाइफ साइंस)
तृतीय स्थान – दर्शन (बी.एससी द्वितीय वर्ष, लाइफ साइंस)
100 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – सानू (बी.ए. अंतिम वर्ष)
द्वितीय स्थान – गीता (बीसीए प्रथम वर्ष)
तृतीय स्थान – दीपिका (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
50 मीटर बैक रेस
प्रथम स्थान – नेहा (बीसीए प्रथम वर्ष)
द्वितीय स्थान – सानू (बी.ए. अंतिम वर्ष)
तृतीय स्थान – अंजना (बी.ए. अंतिम वर्ष)
थ्री लेग रेस
प्रथम स्थान – गीता एवं तनिषा
द्वितीय स्थान – जानवी एवं कंगना
तृतीय स्थान – सुमन एवं जस्सी
रिले रेस
प्रथम स्थान – तनिषा, सानू, सीमा एवं मानसी
द्वितीय स्थान – दर्शन, आर्ची, अंजलि एवं सोनल
तृतीय स्थान – साधना, नेहा, गीता एवं भूमि
बॉल बैलेंसिंग रेस
प्रथम स्थान – गरिमा एवं कनिष्का
द्वितीय स्थान – दीपिका एवं कीर्ति
तृतीय स्थान – भोमी एवं तन्नू
सैक रेस
प्रथम स्थान- संजू (बीए तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान- मानसी (बीकॉम प्रथम वर्ष)
तृतीय स्थान- दिव्या (बीएससी प्रथम वर्ष)
टग ऑफ वॉर
प्रथम स्थान- खुशी एवं उसकी टीम
द्वितीय स्थान- प्रिया एवं उसकी टीम
तृतीय स्थान- भूमिका एवं उसकी टीम
हाई जंप
प्रथम स्थान- संजू (बीए तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान- कुमकुम (बीसीए द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान- अंजली (बीसीए द्वितीय वर्ष)
