फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी कॉलेज ने बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के 50 छात्रों के लिए आईएमटी फरीदाबाद स्थित अमूल बनास डेयरी में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और सैद्धांतिक शिक्षा तथा वास्तविक अनुप्रयोगों के बीच के अंतर को पाटना था। छात्रों को उत्पादन प्रक्रियाओं और संगठनात्मक संस्कृति को गहराई से समझने का अवसर मिला।
यह भ्रमण कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में और बीबीए विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री ओमिता जोहर, डॉ. सुमन गर्ग और सुश्री रेणुका मल्होत्रा के समन्वय से आयोजित किया गया।
