फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंदर फागना यूथ क्रिकेट कप 2022 टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड फरीदाबाद में खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर और डीसी अमिगोस स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर ने डीसी अमिगोस स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी को 99 रन से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 31.4 में 10 विकेट पर 194 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए हितेश सोरोत ने 107 रन , अमन ने 23 रन , राघव ने 22 रन बनाए I डीसी अमिगोस स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए रोहित और इशांत ने 3-3 विकेट , गोपाल ने 2 विकेट , हिमांशु ने 1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी अमिगोस स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 23.3 ओवर में 10 विकेट पर 95 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने 28 रन , विपिन ने 21 बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए गुणशेज ने 4 विकेट , राघव ने 2 विकेट , हितेश सोरोत और इन्जामुल हक़ व् पियूष ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हितेश सोरोत को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर)
