फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा द्वारा भूदत्त कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर को दो लैपटॉप और 53100/- रुपये की धनराशि भेंट की गयी। दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी इस अवसर पर दी गई।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के अध्यक्ष राम भारद्वाज ने बताया कि समाज के जरूरतमंद लोगों एवं संस्थाओं की सेवा ही परिषद का ध्येय है। समाज के सहयोग से समाज का उत्थान हो और समाज के उस उत्थान में भारत विकास परिषद के स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभाएं, यही हमारा उद्देश्य है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के शाखा संरक्षक अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन सूद, नरवीर सिंह डागर सेवा गतिविधि के प्रभारी अमित त्यागी एवं स्वर्ण सिंह आर्य कोषाध्यक्ष शगुन धन्वंतरि, आदित्य गुप्ता, राहुल गोयल एवं सरस्वती शिक्षा समिति के सचिव चुन्नीलाल गर्ग, प्रमोद मंगला, राजेंद्र गोयल, भारत भूषण, अनिल बंसल, आदेश अग्रवाल, विधालय की प्रधानाचार्य शिवानी शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
