फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में दिनांक शनिवार को राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े
उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा पोस्टर
निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था — “महिलाओं को
सशक्त बनाओ, विश्व को सशक्त बनाओ।”
इस कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश कुमार
गुप्ता, प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता तथा विंग–1 के प्रभारी डॉ. सचिन गर्ग के मार्गदर्शन में
किया गया। उनके सहयोग और प्रेरणा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा सुश्री प्रिया के नेतृत्व में तथा डॉ. जगदीश के संयोजन में
इस प्रतियोगिता का संचालन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यार्थियों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय के अनुरूप अपने रचनात्मक एवं प्रेरणादायक विचारों
को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा हिंदी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. रेनू माहेश्वरी
और वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ सीमा मलिक द्वारा की गई।
प्रथम स्थान बी.ए.लॉ दूसरे सेमेस्टर की छात्रा अन्नू ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान
बी.बी. ए दूसरे सेमेस्टर के छात्र यश चौधरी ने प्राप्त किया।और तीसरा स्थान
बी. ए (H)अर्थशास्त्र की छात्रा खुशी ने प्राप्त किया।
