फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / ओ३म् शिक्षा संस्कार स्कूल, पाली, की छात्रा भारती के जन्मदिवस पर हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया | भारती ने कहा की आप मुझे आशीर्वाद प्रदान करें जिससे मैं पढ़ लिखकर अपने माता पिता, गुरूजनों, अपने स्कूल और अपने देश का नाम रोशन कर सकूँ ।
ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के संस्थापक एवम अध्यक्ष- गुरूजी योगिराज डॉ ओ३मप्रकाश महाराज ने भारती को ओ३म श्रद्धां मेधां यशः प्रज्ञां विद्यां पुष्ठिं , श्रीर्यं बलम।आयुषं आरोग्यं देहि हव्यवाहम। ओ३म स्वस्ति:स्वस्ति:स्वस्ति: , जीवेम शरद: शतम् , भारती जी आपके जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया |
भारती जी आप स्वस्थ रहे , अच्छे से पढ़ाई करें और आप अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें, ऐसी हम ईश्वर से प्रार्थना करते है ।आपके जन्म दिन के शुभ अवसर पर आप एवं आपके परिवार के सभी सदस्यों को ओ३म् शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की ओर से ढे़र सारी बधाई व शुभकामनाएँ ।
