फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद, सेक्टर- 86 स्थित साईं धाम मे देश का 77वॉ गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि याजन चौधरी डीटीपी इनफोर्समेंट, विशिष्ठ अतिथि ताकि नाका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उप प्रबंध निदेशक आर पी सिंह, जापान से पधारे युटाका मियाजाकी, साईं धाम एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यो और प्रधानाचार्या डॉ बीनू शर्मा द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रगान करके किया गया। तत्पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों ने शिरडी साईं बाबा स्कूल का दौरा किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों को गणतंत्र दिवस और वन्दे मातरम की 150वी वर्षगांठ की शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने साईं धाम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन मे साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता की प्रसंशा करते हुए कहा कि बाऊ जी का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा दायक है। साईं धाम जिस प्रकार से समाज हित के लिए कार्य कर रहा है वह सराहनीय है।
आज ही शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रों ने सेक्टर- 12 मे आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भी अपना कीर्तिमान स्थापित किया। संगीत शिक्षक प्रमोद शर्मा के नेतृत्व मे गयी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार भी प्राप्त किया। सेक्टर 12 मे आयोजित सरकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव द्वारा शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रो को सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार दिया और सभी छात्रों को गणतंत्र दिवस शुभकामनायें दी।
डॉ मोतीलाल गुप्ता ने अपने वीडियो सन्देश से सभी बच्चो और शिक्षको को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। प्रधानचार्या डॉ. बीनू शर्मा और एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य अमित आर्या ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आजाद शिवम् दीक्षित, जुली और पियूष ने किया। कार्यक्रम मे शिरडी साईं बाबा स्कूल के शिक्षकों ,छात्रों , अभिभावकों के साथ यू एस अग्रवाल, देवेश गुप्ता, मनोहर पुनयानी, नीरा गोयल, सौम्या कौशिक, के ए पिल्लई आदि शामिल हुए।
