फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एनएसएस यूनिट–II ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर एनएसएस एक्टिविटी रूम में स्लोगन लेखन
प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य
युवाओं में आत्मनिर्भरता और भारतीय उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूकता
बढ़ाना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने वोकल फॉर लोकल, मेड इन इंडिया और
आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत किया
और देश के विकास तथा आत्मनिर्भरता के संदेश को अपने स्लोगन्स के
माध्यम से उजागर किया।
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता और
एनएसएस यूनिट–II की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहरावत के मार्गदर्शन में
किया गया। प्रतियोगिता के लिए मूल्यांकन की जिम्मेदारी सुश्री मुस्कान
कौशिक और सुश्री निधि को सौंपी गई, जिन्होंने प्रतिभागियों के स्लोगन्स की
रचनात्मकता, विषय से प्रासंगिकता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में पहले स्थान पर डिम्पल पराशर (B.Com II), दूसरे स्थान पर पूनम
(B.Sc Life Science I Year) और तीसरे स्थान पर रितिका (B.Com I) रही। सभी
प्रतिभागियों की सराहना की गई और उन्हें उनकी रचनात्मक भागीदारी के लिए
सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए
प्रेरित किया, बल्कि उन्हें देश की आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय विकास में योगदान
देने का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता का समापन सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों
और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए किया गया।
