oplus_0
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :—- श्री बालाजी बाबोसा भगवान का अवतरण दिवस 18, जनवरी -2026 को बड़ी धूमधाम से जे.पी. टेंट वीआईपी पार्क केशवपुरम में मनाया गया। परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के कई प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी थी।
आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल को हजारों गुबारों से सुसज्जित किया गया था। दरबार के मध्य में प्रमुख आकर्शण का केन्द्र दिल्ली में प्रथम बार बनाया गया 21 फुट बड़ा बांसुरी नुमा केक था। पंडाल निर्माण का कार्य कई दिनों पूर्ण प्रारंभ हो गया था, जिसमें बाबोसा भक्त मंडल के साथ सैकडों कारीगरों की मेहनत लगी हुई थी। परम श्रद्धेय श्री प्रकाश भाई जी लगभग 6 बजे पंडाल पहुंच गए थे। उन्होंने गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित किए। श्री अजय वैद्य ने श्री बाबोसा भगवान के जाप एवं मंत्रों से माहौल को जय बाबोसामय बना दिया था। श्री प्रकाश भाई जी ने ज्योत प्रज्वलित की। ज्योत प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसी बीच परम आराधिका मंजू बाईसा का पदार्पण हुआ। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाईसा का हार्दिक स्वागत किया। बाईसा मध्य मार्ग से भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करती हुई दरबार की तरफ धीरे धीरे अपने कदम बढ़ा रही थी। जिन भक्तों के सिर पर बाईसा का हाथ आ जाता वो स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली मान रहे थे। दरबार में पधार कर बाईसा ने अपना आसन ग्रहण किया।
ज्ञातव्य है कि परम आराधिका मंजू बाईसा ने अपने कर कमलों से पूरे देश में श्री बालाजी बाबोसा भगवान एवं सनातन धर्म के सभी प्रमुख देवी-देवताओं की कुल मिलाकर लगभग 13300 मूर्तियां की प्राण-प्रतिष्ठा की है, साथ-साथ अपने श्री बालाजी बाबोसा भगवान के लगभग 158 मंदिरों का अपने पावन कर कमलों से लोकार्पण भी किया है। कार्यक्रमों को मंजू बाईसा फेसबुक पेज एवं बाबोसा भगवान यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया गया था। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
