फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के रेड रिबन क्लब द्वारा
राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एचआईवी. एड्स विषय पर
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस आयोजन की सद्प्रेरणा अग्रवाल कॉलेज के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता से मिली l
प्रतियोगिता में लगभग 27 स्वयंसेवकों ने भाग लिया । जिसमें प्रथम स्थान
बीएससी मैथ्स ऑनर्स की प्रियांशी एवं अंजलि ने, द्वितीय स्थान कल्पना बीसीए
फर्स्ट ईयर ने, तृतीय स्थान बीसीए सेकंड ईयर के अमन सिंह ने, सांत्वना
पुरस्कार गौरव दीक्षित (बीसीए) तथा बी.ए. फर्स्ट ईयर की नेहा ने प्राप्त किया जज
की भूमिका में डॉ. रामचंद्र एवं श्री सुभाष ((वाईआरसी काउंसलर)) निभाई। इस
पखवाड़े के अंतर्गत 21 जनवरी को पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सिग्नेचर कैंपिंग
आयोजन भी किया जाएगा, कॉलेज की रेड रिबन क्लब वर्ष भर में विभिन्न प्रकार
के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ.
रेनू बाला , कोऑर्डिनेटर श्री लवकेश, सुश्री नीलम शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान
रहा। यह एक सफल कार्यक्रम रहा।
