फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ संस्थान की नवाचार परिषद (IIC) द्वारा राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर बीबीए के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज
ऑडिटोरियम (विंग-I) में एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम
चेयरमैन माननीय श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता
जी, एवं प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी, के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन, इंचार्ज, विंग-I डॉ. सचिन गर्ग के निर्देशन में हुआ। साथ ही उपाध्यक्ष,
IIC डॉ. शिल्पा गोयल, के प्रेरणादायक सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम
की मुख्य वक्ता डॉ. कोमल गोयल, स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर, SUSV, पलवल रहीं। उन्होंने
उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार एवं कौशल विकास विषय पर विद्यार्थियों को विस्तृत
जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में स्टार्टअप्स की भूमिका, सरकारी
योजनाओं एवं नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के
साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से
स्टार्टअप्स एवं करियर से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इस कार्यक्रम का आयोजन कन्वीनर, IIC, सुश्री डॉली मंगला, इनोवेशन कोऑर्डिनेटर, सुश्री सोनिया यादव, एवं इंटर्नशिप ऑर्डिनेटर सुश्री संजना, को द्वारा किया गया।यह विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
