फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री के शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज वीरवार को फरीदाबाद में विभिन्न महत्वपूर्ण शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य फरीदाबाद में चल रही एवं प्रस्तावित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
5 नए रैनी वेल का क्लस्टर निर्माण से शहर की जल आपूर्ति होगी सुदृढ़
बैठक में एफएमडीए द्वारा प्रस्तावित 5 नए रैनी वेल (Rainy Well) के क्लस्टर का निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। एफएमडीए के मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने जानकारी दी कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 150 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शहर में नए रैनी वेल का निर्माण किया जाएगा। सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृतियाँ पूर्ण होने के उपरांत एक माह के भीतर टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से NIT क्षेत्र में विशेष तौर पर आखिरी छोर तक जल अपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा तथा शहर में पानी की कमी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।
मिर्ज़ापुर एसटीपी परियोजना
बैठक में मिर्ज़ापुर स्थित 20 एमएलडी एसटीपी परियोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। प्रधान सलाहकार ने निर्देश दिए कि परियोजना को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
ग्रीन बेल्ट एवं पार्कों के लिए माइक्रो एसटीपी
शहर की ग्रीन बेल्ट एवं पार्कों में जल के उपयोग के लिए प्रस्तावित माइक्रो एसटीपी परियोजना की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। शेष औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्रधान सलाहकार ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला वन अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में स्थानीय प्रजातियों के अनुरूप पौधारोपण किया जाए। इसी तरह बुढ़िया नाला की सफाई व अन्य सबंधित कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना से संबंधित कार्य प्रगति पर है और निर्धारित चरणों के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। फिजिबिलिटी जांच पूर्ण कर ली गई है।
अमृत सरोवर योजना
बैठक में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत प्रस्तावित तालाब विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि एफएमडीए को हस्तांतरित की जा चुकी है तथा तालाब विकास के लिए एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। लगभग 15 एकड़ जमीन पर इसे विकसित किया जाएगा।
सीएक्यूएम के निर्देशों पर विस्तृत चर्चा
बैठक में आयोग फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को CAQM के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अवगत कराया कि CAQM की टीम द्वारा बुधवार को शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया गया ।
डी.एस. ढेसी ने नगर निगम फरीदाबाद को निर्देश दिए कि सड़क स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से शहर की प्रमुख सड़कों पर निरंतर सफाई हेतु एक ठोस और व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर लागू की जाए, ताकि धूल के कारण बढ़ते प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
CAQM द्वारा सभी एनसीआर जिलों को प्रदूषण नियंत्रण हेतु सिटी एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर प्रधान सलाहकार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण
औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने CAQM के निर्देशों पर सरूरपुर क्षेत्र में लगभग 300 औद्योगिक इकाइयों की जांच की, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। कोयले पर चलने वाली इकाइयों को मौके पर ही बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
मास्टर सीवर नेटवर्क का एफएमडीए को हस्तांतरण
बैठक में मास्टर सीवर नेटवर्क को नगर निगम फरीदाबाद से एफएमडीए को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके साथ-साथ सीवर लाइनों की डिसिल्टिंग का कार्य भी चरणबद्ध रूप से कराया जाएगा, जिससे जलभराव एवं सीवरेज समस्याओं में सुधार हो सकेगा।
विशेष सड़क मरम्मत कार्यक्रम एवं ‘म्हारी सड़क’ ऐप
प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने निर्देश दिए कि शहर में विशेष सड़क मरम्मत कार्यक्रम के तहत सभी विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। साथ ही ‘म्हारी सड़क’ ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को ऐप के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए।
जेवर–फरीदाबाद रोड एवं कनेक्टिविटी परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में जेवर–फरीदाबाद रोड परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि सड़क के एलिवेटेड हिस्से के लिए प्रस्तावित लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जेवर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के कार्य को जून–जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि संपूर्ण परियोजना के अप्रैल 2027 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। इस मार्ग के डीएनडी–फरीदाबाद सेक्शन का कार्य अप्रैल माह तक पूर्ण होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।
फरीदाबाद–नोएडा–गाजियाबाद रोड परियोजना
बैठक में फरीदाबाद–नोएडा–गाजियाबाद रोड परियोजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की अलाइनमेंट स्वीकृति हेतु प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है। साथ ही उत्तर प्रदेश सीमा को मंजावली पुल से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
बैठक के अंत में प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में सीईओ एफएमडीए जे. गणेशन(वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े), उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगर निगम से अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद र
