फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में वूमेन सेल, (महिला
प्रकोष्ठ), हेल्थ अवेयरनेस क्लब, यूथ रेड क्रॉस, एनएसएस के साथ मेट्रो हार्ट
इंस्टीट्यूट फरीदाबाद के संयुक्त सहयोग से “अंडरस्टैंडिंग कैंसर” विषय पर
विद्यार्थियों एवं प्रवक्ताओं को कैंसर के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच, उपचार
की आधुनिक विधियों और रोकथाम के साथ साथ परिणामों के प्रति भी सचेत
करने के उद्देश्य से स्वास्थय वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य
वक्ता डॉ सुमंत गुप्ता (निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सा परामर्शदाता, मेट्रो कैंसर
इंस्टीट्यूट फरीदाबाद) एवं उनके साथ श्री पंकज शर्मा (सहायक महाप्रबंधक),
सौरभ भाटिया (सहायक प्रबंधक) उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) और
दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी)
की सद्प्रेरणा से वर्तमान समय में बढ़ रहे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर रोगों की
जानकारी हेतु कॉलेज में अनेक कार्यक्रमों एवं वार्ताओं का समय अनुसार
आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन की परम्परा एवं अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के स्वागत भाषण
के साथ हुआ।उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का
यह कर्तव्य है कि वह न केवल अपनों के प्रति बल्कि खुद के स्वास्थ्य के प्रति
जागरूक रहे इसके लिए आवश्यक है कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाई
जाए। तत्पश्चात डॉ सुमंत गुप्ता ने कैंसर कैसे तेजी से फैलता है इस पर
पीपीटी के माध्यम से विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में 65%
कैंसर से मृत्यु का कारण खराब खान-पान और तंबाकू का सेवन है। उत्तेजित
व्यवहार और खराब वातावरण से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से
प्रभावित रहता है। आवश्यक है कि हम अपनी आदतों में बदलाव करें नियमित रूप से व्यायाम और स्वास्थ्य जांच करवाई जाए तो कैंसर का सफल इलाज संभव है।
हेल्थ अवेयरनेस क्लब के संयोजक डॉ जयपाल सिंह और महिला
प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ रेखा सेन के सफल मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य
वार्ता में न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि प्रवक्ताओं ने भी प्रश्नों के माध्यम से
अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ जयपाल सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही यह वार्ता सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई।
