
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय एच.पी. कोठारी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुत्र आशीष जैन एवं अभिषेक जैन द्वारा अपने-अपने परिवारों सहित उनकी स्मृति में समाजसेवा के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.के. अस्पताल तथा ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया।
इसके साथ ही एनएच-2 स्थित अनाथालय में बच्चों के लिए भोजन (लंच) की व्यवस्था की गई। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें भोजन कराया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। यह सेवा कार्य स्वर्गीय एच.पी. कोठारी के पुत्र अभिषेक जैन एवं आशीष जैन द्वारा अपने-अपने परिवारों सहित किया गया। दोनों भाई शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बड़े समाजसेवी (फिलैंथ्रोपिस्ट) के रूप में जाने जाते हैं और निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय एच.पी. कोठारी सदैव जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के मूल्यों में विश्वास रखते थे। उनकी पुण्यतिथि पर इस प्रकार के सेवा कार्य कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री कोठारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।





