फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 22 जुलाई को गणित विभाग तथा गणित क्लब द्वारा पाई अप्रॉक्सिमेश्न् दिवस मनाया गया। पाई एक वृत्त की परिधि और व्यास के बीच के संबंध को दर्शाता है। पाई का मान 22/7 होने के कारण हर साल 22 जुलाई को अप्रॉक्सिमेश्न् दिवस मनाया जाता है जबकि पाई दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है जो 3.14 के अनुमानित मूल्य के समान है और अल्बर्ट आइंस्टीन के जन्मदिन दिवस के साथ भी मेल खाता है। इस दिवस का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी की अध्यक्षता एवं कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के. एल. कौशिक जी तथा वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कामरा इस अवसर पर उपस्थित रहे। डॉ. के. एल. कौशिक जी ने प्राचार्य महोदय का स्वागत किया तथा अप्रॉक्सिमेश्न् पाई दिवस का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दिवस पर गणित विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक समूह गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि मे 28 विद्याथियों ने भाग लिया जिसमे 7 टीमे बनाई गयी, प्रत्येक टीम में 4 विद्यार्थी शामिल थे जिसमे एम.एस.सी. गणित (द्वितीय वर्ष) के प्रियंक, पूजा कर्दम, पूजा आर्य, अनिल विजयी रहे। इसमें चार गतिविधियां करवाई गई। जिसमें पाई का मान बिना किसी मापकीय यंत्र के निकालना, चार्ट से पाई मान के अंको को काटकर दूसरे पर चिपकाना, अधिक से अधिक सूत्र जिसमें पाई का प्रयोग होता हो, पाई के मान को अधिकतम दशमलव स्थानों तक अनुमानित करने के लिए कहा गया। डॉ. ममता ठाकुर एवं सुश्री दीपांजलि इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव रही। गणित विभाग के प्रवक्तागण नेहा गोयल, गीता त्रिपाठी, रेणु बाला और पूनम गुप्ता ने उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
