ग्रेटर फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय ने सद्भावना का संदेश दिया। सभी मुस्लिम प्रसन्नता पूर्ण इस परिक्रमा में पूरे समय हामिद खान, वली मोहम्मद, अजीज खान, इमाम जमालुद्दीन, याकूब खान, फजरू खान, सरदार खान, शेर खान, मजीद खान मुख्य रूप से शामिल रहे। आयोजक जितेंद्र त्यागी ने अपने दिवंगत माता–पिता स्वर्गीय कालूराम त्यागी और स्वर्गीय शिक्षा देवी की पावन स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली। उसके उपरांत वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथा वाचक कथा व्यास पंडित राकेश शास्त्री महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में भगवान श्री कृष्ण की समस्त लीलाओं और भागवत महापुराण के रहस्यों को भक्तों के समक्ष सहज एवं सरल भाव से रखेंगे।
ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल के निकट ग्राम बादशाहपुर में आज से भक्ति और ज्ञान की गंगा बहने जा रही है। स्वर्गीय कालूराम त्यागी और स्वर्गीय शिक्षा देवी की पावन स्मृति में उनके परिवार द्वारा ‘श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान ‘त्यागी निवास’ में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं.राकेश कृष्ण शास्त्री महाराज (वृंदावन वाले) द्वारा किया जाएगा। शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और भागवत महापुराण के रहस्यों को भक्तों के समक्ष सहज सरल भाव से रखेंगे।
सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा होगी:
25 दिसंबर: श्री भागवत महात्म्य एवं कलश यात्रा।
26 दिसंबर: श्री शुक-परीक्षित जन्म और भीष्मोपदेश।
27 दिसंबर: कपिल गीता, सती चरित्र, ध्रुव व भरत चरित्र।
28 दिसंबर: प्रहलाद व राम चरित्र एवं कृष्ण जन्मोत्सव।
29 दिसंबर: श्री कृष्ण बाल लीला व गोवर्धन पूजा।
30 दिसंबर: रास लीला एवं श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह।
31 दिसंबर: सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई और व्यास पूजन।
कथा आयोजक जितेन्द्र त्यागी ने बताया कि कलश यात्रा का आयोजन रविवार को उसके उपरांत कथा समय: प्रतिदिन प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक। कथा के समापन पर 01 जनवरी 2026, प्रातः 7:00 बजे से हवन एवं तदुपरांत 11:00 बजे से भंडारा होगा जिसमें सभी उपस्थित जन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आयोजक परिवार से विरेन्द्र त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, धर्मपाल त्यागी और राजकुमार त्यागी ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करने और पुण्य का भागी बनने का विनम्र आग्रह किया है। जीवन नंबरदार, रजत शर्मा, बिल्लू सरपंच, अरुण त्यागी, अखिल त्यागी, राहुल त्यागी, अवनीश त्यागी सहित कलश यात्रा में सैंकड़ों महिलाओं, सहित काफी संख्या में ग्रामीण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
