फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के निर्देशन पर दिनांक 19 जुलाई 2022 को वृक्षारोपण पखवाड़ा (वृक्ष से जल ,जल से जीवन) मनाया जा रहा है उस के उपलक्ष्य में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत जी के मार्गदर्शन में समुदाय में रैली निकालकर वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया। एनएसएस के स्वयंसेवक संयोजक डॉ. अशोक कुमार निराला एवं डॉ. शोभना गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वयंसेवकों ने ऊंचा गांव, यादव कॉलोनी, आर्य नगर, सेक्टर-2 एवं महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वे लोगों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को बताया कि पेड़ों के बिना जीवित रहना असंभव है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने प्रदूषण समस्या का समाधान पर्यावरण को बचाने का नारा देकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें भविष्य में अच्छा जीवन व्यतीत करना है तो हमें पेड़-पौधों को काटने से बचाना होगा और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना होगा। अंत में डॉ. संयोजक अशोक कुमार निराला जी के मार्गदर्शन में सभी
स्वयंसेवक को को पेड़ वितरित किए गए।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
