
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद नगर निगम द्वारा शहर में पानी व सीवर कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने और आमजन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न जोनों में चार स्थानों पर विशेष कैंपों का आयोजन किया गया।
यह कैंप नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा अतिरिक्त निगम आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में अलग-अलग डिवीजनों में लगाए गए हैं।
कैंप लगने से नागरिकों को पानी और सीवर कनेक्शन से संबंधित कार्यों में काफी सहूलियत मिली है। आज ओल्ड जोन-1 में जेई महेंद्र की देखरेख में शास्त्री कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर में पानी व सीवर कनेक्शन के लिए कैंप लगाया गया, जो कल भी जारी रहेगा। ओल्ड जॉन 3 में भी एसडीओ कार्यालय सूर्या विहार में कैंप का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त एनआईटी जोन-2 में सैनिक कॉलोनी, शिव मंदिर सेक्टर-49 में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा की देखरेख भी कैंप का आयोजन किया गया, जहां कल भी नागरिकों की सुविधा के लिए कैंप लगाया जाएगा।
एनआईटी जोन-3 में वार्ड नंबर-4, सेक्टर-23 ए स्थित सामुदायिक भवन में जेई अजीत सिंह की देखरेख में कैंप लगाया गया। वहीं बल्लभगढ़ जोन-2 में जेई करण सिंह की देखरेख में नाहर सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ स्थित जाट भवन में कैंप का आयोजन किया गया, जो कल भी लगाया जाएगा।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने पानी व सीवर कनेक्शन से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
16 दिसम्बर को लगाए जाने वाले कैंप का विवरण।
बल्लभगढ़ नाहर सिंह कॉलोनी जाट भवन,
बांके बिहारी मंदिर शास्त्री कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद नियर गुरुद्वारा,
ओल्ड फरीदाबाद सूर्या विहार एसडीओ ऑफिस,
शिव मंदिर सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी,
कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 23 ए वार्ड 4




