फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर देश के प्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय एकता अखंडता के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की आजादी में बढ़-चढक़र भाग लिया। उनके योगदान को राष्ट्र भुला नहीं सकता, राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक करके एकता अखंडता की एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर देश की प्रगति के लिए नए आयाम स्थापित किए। सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष वैसे ही नहीं कहा जाता उन्होंने ठोस निर्णय लिए और पाकिस्तान को समय पर सबक सिखाया।
श्री कौशिक ने कहा कि आज देश प्रगति और उन्नति की राह पर है, हर क्षेत्र में विकास कर रहा है, इसका श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता थी सद्भावना को हमेशा सर्वोपरि रखा उनके योगदान को देश का भी बुलाया नहीं सकता। पूरा देश आज उनको कोटि-कोटि नमन कर रहा है।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, मनोज अग्रवाल, डॉ सौरभ शर्मा, राजेंद्र चपराना, अशोक रावल, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, नरेश शर्मा, विकास फागना, नरेन्द्र चौहान, जवाहर ठाकुर, प्रेम यादव, रमेश सरपंच, राहुल नागर, कैलाश सोलंकी, राजा सैनी, नानक चंद, चिरंजीलाल भारद्वाज, चंद्रभान यादव, बिट्टू धनखड़, रवि कुमार, मुकेश, अनमोल, राममेहर गोयल, कपिल गोयल, जतिन कौशिक, दीपक कौशिक भी मौजूद रहे।
