
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड महारैली हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ लेगी। यह बात आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने सैक्टर-16 ए स्थित सर्किट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते कहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की ।
इस अवसर पर विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मलेंदर राजन, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के जिला कोर्डिनेटर सुधीर चौधरी मौजूद रहे। आए हुए सभी अतिथियों का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बुक्के देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कांगे्रस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने कहा कि इस रैली में फरीदाबाद जिले से लगभग छह-सात हजार लोग शिरकत कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करके वोट चोरी कर सरकार बना रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार, महाराष्ट्र व आपका हरियाणा है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में लगभग 52 से अधिक सीटें जीत रहे थे, लेकिन वोट चोरी के चलते कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई जबकि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को वोट दिया था।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं विधायक मलेंदर राजन ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल मे भी वोट चोरी का प्रयास किया था मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय के तहत भाजपा अपनी चालों में कामयाब नहीं हो सकी, फलस्वरूप हिमाचल में आज कांग्रेस की सरकार है।
पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस की आगामी महारैली लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब भाजपा को सडक़ से संसद तक सबक सिखाने का वक्त आ गया है, इसलिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की 14 दिसंबर को प्रस्तावित वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में फरीदाबाद जिले से हजारों लोग बसों, निजी वाहनों से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेगें और रैली को सफल बनाएगें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, रोहित नागर, पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, सुमित गौड़, नितिन सिंगला, योगेश ढींगड़ा, अशोक रावल, मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास दायमा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हर्ष तंवर, रेनू चौहान, पूर्व पार्षद जगन डागर, राजेन्द्र चपराना, दयाशंकर गिरी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, रिन्कू चंदीला, गिरीश भारद्वाज, सुनीता फागना, अनिल शर्मा, गौरव ढींगड़ा, डा. एस.एल. शर्मा, वेद प्रकाश यादव, जवाहर ठाकुर, पम्मी मान, सरला भमोत्रा, रोहित सिंगला, सुरेश बेनीवाल, चुन्नू राजपूत, नरेश गोयल, एन.के. शर्मा, मोनू ढिल्लो, अंश वत्स, विकास फागना, वेद भड़ाना, ओमप्रकाश, सुन्दर, बलवीर बघेल, राजेन्द्र चौहान, अर्जुन सैनी, सीमा, मंगत शर्मा, राजू चपराना, बलजीत राठी, डा. एच.पी. माहौर, प्रेम यादव, इकबाल कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







