फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद, सेक्टर- 86 स्थित साईं धाम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता का 91वाँ जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन को और विशेष बनाने के लिए सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिरडी साईं बाबा स्कूल में स्पेशल असेंबली का आयोजन में सभी छात्रों ने डा. मोतीलाल गुप्ता की दीर्घ आयु की कामना की। तत्पश्चात लिये हवन आयोजन किया गया। सायं 5 बजे से मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक शैलेन्द्र भारती ने अपने भजनों से सभी का मन मोह लिया। भजन के उपरांत सभी ने रात्रि भोजन का आनंद लिया।
डॉ. मोतीलाल गुप्ता को शुभकामनायें देने वालों का सुबह से ही ताता लगा रहा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, फरीदाबाद की मेयर डॉ प्रवीण जोशी, बीजेपी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, काउंसलर सचिन शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, रोटरी इंटरनेशनल के पदाधिकारी, परिवार के सदस्यों जैसे विशिष्ठ अतिथियों व साई धाम ट्रस्टीज, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों ने साईं धाम में उपस्थित होकर डॉ गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। साईं धाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने सभी आगंतुको का धन्यवाद किया।
