फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्रत्येक व्यक्ति को अपने देश ओर समाज के को संगठित करने हेतु अपने समर्थ अनुसार योगदान देना चाहिए ताकि संपूर्ण मानवता का विकास हो सके। यह विचार सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं एक्सपोर्ट्स कुबोटा समूह के चेयरमैन श्री निखिल नंदा ने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 72वी वार्षिक आमसभा को संबोधित करते व्यक्त किया।
श्री नंदा ने कहा कि एस्कॉर्ट्स वर्तमान में (एस्कॉर्ट्स कुबोटा) के संस्थापक एचपी नंदा ने समूह की स्थापना वर्ष 1944 करने उपरांत मानवता एवं देश के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण भाव के ऐसे सिद्धांत स्थापित किए जिसका आज भी समूह द्वारा अनुसरण जारी रखा गया है।
समूह ने रोजगार एवं सेवा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाते हुए हाल ही में 81साल की सेवाओं को पूर्ण करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वपन को पूर्ण करने हेतु फरीदाबाद में एस्कॉर्ट्स कुबोटा समूह का सबसे बड़ा आर एंड डी सेंटर बनाने का शुभारंभ करने की योजना को अमली जामा पहनाने के प्रयास का श्रीगणेश किया है।
इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समूह द्वारा जारी योजनाएं सराहनीय है जिसका लाभ फरीदाबाद ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश को मिल रहा है।
श्री गोयल ने कहा कि फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा निखिल नंदा को आमंत्रित कर जिले के उद्योग प्रबंधकों में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के जो प्रशंसनीय कार्य किया है उसके लिए प्रधान राज भाटिया एवं उनकी टीम बधाई के पात्र है। इस मौके पर प्रदेश के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद का भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि जिस प्रकार जिला के औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को गति मिली है उसके परिणाम निश्चित रूप से सुखद आने की संभावना है ।
श्री नागर ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते सदस्यों को उनका लाभ उठाने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान श्री राज भाटिया ने कहा कि एस्कॉर्ट्स समूह का जिले के विकास हेतु अतुलनीय योगदान है। श्री भाटिया ने कहा कि समूह द्वारा स्थापित वेंडर एवं सप्लायर का लाभ वर्तमान के सभी बड़े ऑटो सेक्टर से जुड़े उद्योगों को मिल रहा है। आपने बताया कि फरीदाबाद जिले के विकास तथा उन्नति हेतु एस्कॉर्ट्स का अहम योगदान रहा है जिसके अंतर्गत वर्तमान में बड़े औद्योगिक समूह जिले में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है जिसका लाभ रोजगार के रूप में स्थानीय निवासियों को मिल रहा है
कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से वरिष्ठ उद्योगपति श्री बलदेव राज भाटिया को विराजा गया जबकि सीएसआर से जुड़े कार्यों हेतु बोनी पॉलिमर,गुप्ता मशीन टूल्स, साईं ऑटो कंपोनेंट को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इनोवेशन अवार्ड फ्यूजी जेमको, एक्सीलेंस इन एक्सपोर्ट के लिए रिक्की प्लास्टिक,चैंपियन ऑटोकंपोनेंट,हिंद उद्योग को दिया गया जबकि एक्सीलेंस इन बिज़नस अवॉर्ड एम वी ग्रुप, स्टड्स तथा सेब्रॉस को दिया गया। एसोसिएशन के एक्सेप्शनल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड प्रदीप मोहंती,एक्सेप्शनल कंट्रीब्यूशन महिला वर्ग श्रीमति तरुण अग्रवाल को दिया गया। जबकि एसोसिएशन को नई पहचान एवं बुलंदिया देने के लिए एक्सेप्शनल कंट्रीब्यूशन टुवर्ड्स अपलिफ्ट ऑफ फैसिलिटीज एट एफ आई ए के लिए प्रधान राज भाटिया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री शम्मी कपूर,एचएस बांगा,आरएस गांधी,सुनील गुलाटी अजय जुनेजा,आर के जैन ओसवाल सहित एस्कॉर्ट्स कुबोटा समूह के सी एफ ओ भारत मदान एवं सी ओ अमित सिंघल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
