फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विक्टोरा ग्रुप के संस्थापक और फरीदाबाद उद्योग जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले जी.एस. बांगा को फरीदाबाद इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शनिवार को एस्कॉर्ट्स-कुबोटा के एमडी निखिल नंदा ने प्रदान किया।
95 वर्षीय जी.एस. बांगा ने न केवल भारत में उद्योग क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया, बल्कि उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने विक्टोरा ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित किया। आज विक्टोरा एक ऐसा नाम है जो विदेशों में भी भारतीय औद्योगिक क्षमता और गुणवत्ता की पहचान के रूप में जाना जाता है।
उद्योग और रोजगार सृजन के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे समाज में प्रेरणादायक बदलाव देखने को मिले। जी.एस. बांगा के दोनों पुत्र, एस.एस. बांगा और एच.एस. बांगा आज उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल हैं और वैश्विक स्तर पर ब्रांड की विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और भारत के औद्योगिक इतिहास में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को नमन है।
