फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः—- बुराड़ी के झडौदा माजरा स्थित श्री राम मंदिर, शनि बाजार रोड श्री हरि एनक्लेव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं मूर्ति स्थापना में शिव कुमार शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालु श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराया। इस कथा का आयोजन पंडित सुनील कुमार शास्त्री द्वारा किया गया था तथा भागवत कथा में यजमान के रूप में अंतराम बंसीवाल व श्रीमती पुष्पा देवी थी। श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए झडौदा माजरा के काफी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
आज की कथा में श्री राम व कृष्ण जन्मोत्सव की लीला का उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। यहां पर पिछले 30 नवम्बर से ही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वृन्दावन से आए श्री शिव कुमार शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।
शिव कुमार षास्त्री जी महाराज द्वारा श्रोताओं के बीच श्रमद् भागवत कथा के साथ निम्न प्रकार से ज्ञान युक्त कथा का वर्णन किया। इस कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा के आयाजेक पंडित सुनील कुमार शास्त्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को पहलाद के धैर्य व सत्य के प्रति निष्ठा से प्ररेणा लेनी चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा यह सिखाती है कि किसी के बारे में राय बनाने से पहले उसे गहराई से समझना आवश्यक है, उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने की प्रतिवर्ष कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में झडौदा माजरा के वासियों का सहयोग सराहनीय रहा। कथा के समापन पर हवन व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
