फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दूरसंचार विभाग भारत सरकार संचार मंत्रालय की फरीदाबाद टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी की सदस्य बनाने पर श्रीमति कुसुम महाजन ने आज अपनी सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-28 स्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर चौ.कृष्णपाल गुर्जर ने श्रीमति कुसुम महाजन को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई और आर्शीवाद दिया।
चौ.कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें जमीन से जुड़े कार्यकताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है और जिसका जीता जागता उदाहरण है श्रीमति कुसुम महाजन। चौ.कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्रीमति कुसुम महाजन अपने कार्य को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेगी। इस मौके पर श्रीमति कुसुम महाजन ने कहा कि वे अपनी इस नियुक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेशध्यक्ष मोहनलाल बडौली और केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद व आभार प्रकट करती है जिन्होनें इतने छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ा पद देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर संतोष,पार्षद गायत्री देवी,मोनिका,चित्रा,रेखा,स्नेह,सुनीता,वीनू,अल्का,पारूल,वरूण,पवन,सौरभ व दानिश सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
