फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सान्निध्य एवं परम श्रद्धेय प्रकाश कोठारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोज्य श्री बालाजी बाबोसा भगवान के वार्षिक मिंगसर महोत्सव 2025 की जोरदार तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इसका मुख्य कार्यक्रम सोमवार 24 नवम्बर 2025 को जेएमडी टेंट, जापानी पार्क के समक्ष,रोहिणी दिल्ली में सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भजन संध्या एवं श्री बाबोसा भगवान के महाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में देश के सुविख्यात भजन गायक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे, वहीं देश की 21 पावन नदियों के जल से महाभिषेक भी होगा।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसके साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे । इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंगलवार 11 नवम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे से श्री बाबोसा भगवान सर्व सिद्धि मनोकामना पूर्ण 11 मंगलवारीय व्रतों का उद्यापन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें विशाल हवन कुंड में परम आराधिका मंजू बाईसा ने सामूहिक पूर्णाहुति देकर व्रतों का उद्यापन किया।
श्री बालाजी बाबोसा धार्मिक सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रमों में देश-विदेश के श्रद्धालु शामिल होगें। संस्था के प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहर से आगंतुक भक्तों के निवास एवं खान-पान के लिए व्यापक तैयारियांे को अंतिम रुप दिया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार 24 नवंबर 2025 को सायं 6 बजे से मंजू बाईसा फेसबुक पेज एवं बाबोसा भगवान यू-ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रमों में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु रोहिणी एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यक्तिगत संपर्क अभियान के अंतर्गत लाखों कार्डों का घर घर जाकर वितरण किया जाएगा।
समारोह के दौरान श्री बाबोसा भगवान की 3 फुट की 501 स्वर्णिम प्रतिमाओं का देश की 21 नदियों के पावन जल से महाभिषेक किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में पंडाल के बाहर विशाल त्रिशूल का निर्माण किया जाएगा।
