डीसी जितेन्द्र यादव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं तथा युवा संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन आगामी पांच अगस्त तक जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक, खेल, पर्यावरण, सांस्कृतिक गतिविधियां, विज्ञान सहित किसी रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे युवा व युवा संगठन इन पुरस्कारों के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं।
जिला खेल युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिता भाटिया ने बताया कि युवा पुरस्कार जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं एक युवा के लिए व्यक्तिगत उपलब्धियां पिछले एक साल की और संगठनात्मक श्रेणी में युवा संगठन की विगत तीन साल की गतिविधियों को आधार माना जाएगा।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
