फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-06 गुडईयर चौक स्तिथ बल्लभगढ़ डिवीजन के एक्सईएन संजय कुमार मंगला से यूनिट बल्लभगढ़ प्रधान मदन गोपाल शर्मा व उनके यूनिट सचिव सुरेन्दर कौशिक के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं के मुद्दे पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) का प्रतिनिधि मंडल एक्सईएन से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुद्दों को लेकर मिला ।
प्रदेश के नेता विनोद शर्मा चीफ ऑर्गनाइज़र एवं पूर्व सर्कल सेक्रेटरी सन्तराम लाम्बा भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे । कर्मचारियों की समस्याओं में जिनमे बल्लभगढ़ डिवीजन से लाम्बित कर्मचारियों के टीए बिल पेंडिंग होना, लाम्बित एलटीसी दिलाना, सर्विस बुक फेरिफाई होनी, कर्मचारियों के मेडिकल बिल पेन्डिंग, एसवीआर लाम्बित होना, क्लियर हुई सर्विस बुक को अन्य सर्कलों में भेजने, पेंशनरों का लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कराना आदि आदि कई मुख्य बिन्दुओं पर कर्मचारियों के कामों को लेकर एक्सईएन संजय कुमार मंगला के साथ बैठक कर तत्काल हल करवाया । जिसके बाद अन्य कामों को एक्सईएन ऑफिस के स्टाफ डिप्टी सुपरिडेंट और हेड क्लर्क ने नोट कर लिया उन्हें भी जल्द ही करके यूनियन को अवगत कराए जाने का ऐसा भरोसा दिलाया गया ।
कर्मचारियों के कामों आदि के इस मुद्दे पर लेखराज चौधरी प्रधान, धीर सिंह, रवि दत्त शर्मा, राजबीर हरफला, रोहित तेवतिया, मुकेश पंडित, बिजेन्दर मोहला, राहुल पराशर, सुधीर कौशिक, सुभाष, मामचन्द, मुकेश शर्मा, हेमराज अत्री, प्रीतम, हितेश कादयान, सन्दीप गिल आदि भारी संख्या बल में कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।
