फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th ऑल इंडिया रविंदर फागना क्रिकेट अंडर – 17 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ग्राउंड मैं खेला गया . यह मैच विजय यादव क्रिकेट अकादमी और दिल्ली क्रिकेट हब के बीच खेला गया । इस मैच में विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने दिल्ली क्रिकेट हब को 3 विकेट से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और दिल्ली क्रिकेट हब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । दिल्ली क्रिकेट हब टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए कार्तिये राणा ने 179 रन, हिमांशु ने 49 रन, आर्याव ने 32 रन बनाए . विजय यादव क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए यश वैष्णव ने 5 विकेट , पियूष ने 2 विकेट, तारीफ ने 1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने 39.2 ओवर में 7 विकेट पर 301 रन बनाकर जीत हासिल की . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए लोकेश बैनीवाल ने 109 रन, शिवांश ने 101 रन, राजवीर ने 28 रन, आर्यन ने 21 रन बनाए । दिल्ली क्रिकेट हब टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए कार्तिकेय ने 4 विकेट, स्वारीन और सैशंस ने 1 -1 ने विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लोकेश बैनीवाल को दिया गया (विजय यादव क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
