
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 और सेक्टर-8 कार्यालयों का दौरा किया और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता, पार्षदगण और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी साल 2027 तक बल्लभगढ़ जाम मुक्त और नए पुलों के साथ दिखाई देने वाला सुंदर शहर होगा,
जिसमें सोहना डबल फ्लाईओवर, मुजेसर अंडरपास,के अलावा शहर में नई सड़के बनकर तैयार हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 54 करोड़ के कार्य मंजूर है जिनके ऊपर कार्य शुरू होने वाले हैं। बैठक के दौरान उन्होंने शहर में हो रहे और आगामी विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं चल रही हैं, जिनसे आने वाले समय में नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बैठक के उपरांत विधायक ने बल्लभगढ़ मिल्क प्लांट रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर पहले सीवर लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है, और अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और इसे उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिले। विधाद्यक श्री शर्मा ने कहा कि सेक्टर 2 जलघर के अंदर ही सुंदर पार्क और ओपन जिम लगाया जाएगा ताकि आर्य नगर, भाटिया कालोनी और सेक्टर 2 के लोगों को इस पार्क का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंने आज सेक्टर-2 और सेक्टर-8 कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर टिपरचंद शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल, शिक्षाविद दीपक यादव,स्वराज भाटी,पार्षद योगेश शर्मा, भाजपा नेता लखमी चंद भारद्वाज,बुद्धा सेनी, पुष्पा शर्मा, सीएम एमिनेंट सदस्य संगीता नेगी,सुषमा यादव,मनोज सिसोदिया, सत्यनारायण शर्मा,पीएल शर्मा भाजपा कार्यकर्ता और पार्षदगण रहे मौजूद।
विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
मिल्क प्लांट रोड के निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश।
इसके अलावा विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने शहर के कई छठ घाटों का जायजा लिया।





