फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर- 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने रविवार को राज पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर राज पब्लिक स्कूल परिसर , संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 60 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जनरल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था
इस शिविर के दौरान राज पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल लीला आहूजा, नजर ऑप्टिकल्स के मालिक राकेश कुमार सुखीजा, मोहम्मद जकी मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
