फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस मैच खेला गाया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और शर्मा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने शर्मा क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया l इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और शर्मा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । शर्मा क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 26.3 में 10 विकेट पर 122 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए तनुज ने 25 रन , परवीन ने 16 रन , प्रीत और निखिल ने 13-13 रन बनाए . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए ओमकार और ऋषभ ने 3-3 विकेट, हाशिम ने 2 विकेट, सहज और यशु ने 1-1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन बनाकर जीत हासिल की . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए वैश खान ने 70 रन , ओमकार ने 22 रन बनाए । शर्मा क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए समक्ष और परवीन ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया ( रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
