फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का उद्देश्य गरीब परिवारों को रोजगार के क्षेत्र में सक्षम बना कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। गरीब लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना कारगर सिद्ध हो रही है। एडीसी मोहम्मद इमरान रजा ने स्पष्ट किया कि अंत्योदय मेलों का एक ही उद्देश्य है, गरीब लोगों को किसी न किसी योजना से लाभ देकर उनकी आमदनी बढ़ाई जाए। इसके लिए पहले लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब अधिकारियों को स्वयं गहन रुचि लेकर पात्र व्यक्ति के प्रमाण पत्र हासिल करने होंगे। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरियाणा पिछडे वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीण स्व-रोजगार द्वारा प्रशिक्षण योजना, कल्याण निगम दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के लिए सावधि आजीविका मिशन योजना, ऋण योजना क्रेडिट लाइन, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना, पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए सावधि ऋण योजना, दिव्यांगों के लिए सेवा और व्यापार क्षेत्र में लघु ईकाई, पशुपालन और डेयरी विभाग व्यवसाय योजना, दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना, हाइटेक डेयरी, मिनी डेयरी इकाइयों की स्थापना, पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए शैक्षिक ऋण योजना, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के लिए पशुधन इकाइयों, डेयरी, सूअर, भेड़ व बकरी ऋण योजना क्रेडिट लाइन, इकाई की स्थापना करके अनुसूचित जातियों को रोजगार केअवसरों के लिए योजना, विकास एवं पंचायत विभाग, सामान्य, ओ.बी.सी. वर्ग के लिए सूअर, भेड़ व बकरी पालन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण इकाई की स्थापना करके रोजगार के अवसरों के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास योजना लिए योजना, नाबार्ड प्रायोजित कार्य, बैकयार्ड, कुक्कुट इकाइयों की स्थापना के लिए योजना, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासनिक बोर्ड कार्य, ग्राम निधि, पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान और राज्य शहरी स्थानीय निकाय विभाग वित्त आयोग अनुदान कार्य, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) प्राधिकरण के तहत तालाब जीर्णोद्धार कार्य, महिला एवं बाल विकास, खेल, पशुपालन आदि हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम विभिन्न विभागों के जमा कार्य, महिला अधिकारिता योजना (नेशनल सफाई कर्मचारी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, फाइनेंस ऐंड डेवलपमेंट कारपोरेशन, सावधि ऋण (नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनैंस ऐंड ब्यूटी केयर प्रशिक्षण डेवलपमेंट कारपोरेशन, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, कृषि क्षेत्र (बैंक टाई अप), सिलाई एवं कढाई प्रशिक्षण, औद्योगिक क्षेत्र (बैंक टाई अप), हरियाणा महिला विकास निगम, व्यापारिक क्षेत्र (बैंक टाई अप), विधवाओं के लिए अनुदान योजना, व्यवसायिक क्षेत्र (बैंक टाई अप), व्यक्तिगत ऋण योजना, सूक्ष्म ऋण योजना (नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनैंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हर-हित रिटेल स्टोर सी.एस.सी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण विकास विभाग, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन, एकीकृत बागवानी विकास के लिए योजना, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लि, मशरूम की खेती, एकीकृत बागवानी विकास के लिए, वीटा बूथों का आवंटन योजना, रोजगार विभाग, हरियाणा कौशल विकास मिशन, सक्षम युवा योजना, सूर्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी, चालक प्रशिक्षण होम नर्सिंग प्रशिक्षण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय, मत्स्य पालन विभाग, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मत्स्य क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अनुसूचित, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, अन्य जातियों के परिवार का कल्याण औपचारिकरण (पीएमएफएमई) योजना, मछली पालन, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित तमाम विभागों द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब और जरूरत मंद लोगों को सहायता सरकार द्वारा निर्धारित हिदायतों के अनुसार दी गई। डीसी जितेन्द्र यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत तीसरे चरण के पाँचवें मेले के शुभारंभ अवसर पर सेक्टर-12 खेल परिषद आयोजित अंत्योदय मेले का उद्घाटन करके अवलोकन किया। इस अवसर पर डीसी जितेन्द्र यादव, एडीसी डाक्टर मोह्हमद इमरान रजा, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम त्रिलोक चंद, नगर निगम जॉइंट कमिश्नर डॉ नरेश कुमार, नगर निगम जॉइंट कमिश्नर इंदरजीत कुल्हाड़िया, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी करण कपूर, तहसीलदार नेहा सहारन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
