फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 17 जून 2022 को महिला सशक्तिकरण और छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई परिधान डिजाइन, टैली सर्टिफिकेशन कोर्स लेवल-2 और पार्लर कोर्स के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीपशिखा प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के संरक्षक व मार्गदर्शक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी रहे। इस भव्य उद्घाटन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में डॉ. अरविंद सूद (विभाग संचालक, आर.एस.एस. फरीदाबाद विभाग) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र गुप्ता जी (प्रधान, महाविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं अग्रवाल विद्या प्रचारिणी
सभा, बल्लभगढ़), मुख्य अतिथि श्री अजय गौड़ (मुख्यमंत्री, राजनीतिक सचिव, हरियाणा),मुख्य वक्ता श्री देव प्रसाद जी (प्रांत अध्यक्ष, विद्या भारती हरियाणा प्रदेश), विशिष्ट अतिथि श्रीमती अल्पना सरना (महाप्रबंधक, एच.आर./सी.एस.आर. सिंगर इंडिया), अतिथि के रूप में श्री एम.एल. जैन (सचिव, वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी, फरीदाबाद), केंद्र संरक्षक डॉ. सुभाष चंद जैन (प्रधान, वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी, फरीदाबाद), श्री प्रदीप बंसल जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत), श्री तरुण कुमार जी व श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल जी व डॉ. निधि अग्रवाल (रोटरी क्लब फ़रीदाबाद, अध्यक्ष) मुख्य रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय में “एक कदम आत्मनिर्भर भारत की ओर” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए व छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी, सेवा भारती फ़रीदाबाद व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व सिंगर इंडिया सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में अनूठी पहल की गई है। इसके साथ-साथ महाविद्यालय में जर्मन भाषा की लिपि से अवगत कराते हुए छात्र-छात्राओं को चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर किया जा रहा है। महाविद्यालय का यह अनूठा प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। महाविद्यालय हमेशा से ही छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर उनको प्रेरित करने एवं जीवन में आगे बढ़ने की दिशा में अपना योगदान देता रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका भी प्रेरणादायक एवं
प्रशंसनीय है। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। स्वागत भाषण तथा प्रकल्प विवरण में प्राचार्य जी ने सभी का हार्दिक अभिनंदन किया। एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात पर बल दिया जीवन में कभी ना रुकने की बात और नीति व नियत से ही परिकल्पनाओ के साकार रूप के माध्यम से मंजिल तक पहुंचाने का रास्ता बताया। प्राचार्य जी ने प्रकल्प विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आत्मनिर्भर बनाने की पहल में 51 विद्यार्थीयों को सिलाई कढ़ाई परिधान डिजाइनर कोर्स व 35 विद्यार्थीयों को श्रीजा ब्यूटी सैलून व 30 विद्यार्थीयों सर्टिफिकेशन लेवल-2 में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। संरक्षक उद्बोधन में श्री सुभाष जैन जी ने मार्गदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं को समाज का प्रेरणा स्रोत बनने के लिए अग्रसर किया। श्री एम.एल. जैन ने महावीर सेवा सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उसके पश्चात श्री प्रदीप बंसल जी ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से इस अवसर पर सभी को बधाई दी और भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात पर बल दिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय गौड़ जी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शिक्षा के सा संस्कारों की भूमि बताया अग्रवाल महाविद्यालय को, और छात्र-छात्राओं को उनके समग्र विकास में अहम भूमिका महाविद्यालय की बताई।मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद श्री देवप्रसाद जी ने भी सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा की इन सभी कोर्सो के माध्यम से समाज में विद्यार्थियों को एक भूमिका हासिल करनी चाहिए और समाज को लाभान्वित
करना चाहिए। श्री अरविंद सूद जी ने अपने आशीष वचनों से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेलो इंडिया गेम्स के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। आज के उद्घाटन समारोह में अध्यक्षीय भाषण देते हुए श्री देवेंद्र गुप्ता जी ने इस सुनहरे अवसर पर बधाई दी। उन्होने कहा की वर्तमान परिपेक्ष में विद्यार्थियों में कौशल विकास को जागरूक करने की जरूरत है ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा की हमारे महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। सिलाई, कढ़ाई और परिधान डिजाइनर कोर्स जिसकी समन्वयक डॉ. रेखा सेन व डॉ. गीता गुप्ता, श्रीजा ब्यूटी सैलून जिसकी समन्वयक डॉ. डिंपल एवं टैली सर्टिफिकेशन लेवल-2 जिसकी समन्वयक डॉ. शोभना गोयल व दीप्ति गोयल हैं। इन सभी कोर्सों का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अजय गौड़ (राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा) व श्री देवेंद्र गुप्ता जी (अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव नवरंग 2022 के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रम जैसे लोकनृत्य, स्वागत गान, योग नृत्य, नाटक इत्यादि से सभी को मंत्रमुग्ध किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं
द्वारा अतिथि स्वागत गान की सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति दी गई।“मां के कदमों में जन्नत है” बोल को लेकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई । साथ ही, योग नृत्य द्वारा शरीर को ऊर्जावान व स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया। टीम बाती के द्वारा नाटक प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं का रुझान आत्मनिर्भरता की ओर दिलाया गया। यह सभी गतिविधियां प्राचार्य जी के दिशा निर्देशन, अथक प्रयासों, कुशल नेतृत्व, कर्मठता से लाभ प्रद सिद्ध हो रही है। सभी गणमान्य अतिथियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ प्राध्यापक व प्राध्यापिकाओं की अतुलनीय उपस्थिति में
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
