
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आहवान के साथ ही दस दिन तक चलने वाली नव श्री केशव रामलीला कमेटी के छठें दिन केवट संवाद, दषरथ मरण व चित्रकूट मिलाप के मंचन को लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन कलाकारों का जोरदार तालियों से इनका हौसला बढ़ाया। मंच पर 60 फीट का विशाल एलईडी स्क्रीन पर थ्रीडी एनीमेशन के द्वारा मंचन के दौरान जंगल, पहाड़, नंदियां आदि का दृष्य देख दर्शक अभिभूत हो उठे।
केवट ने श्रीराम का चरण धोने को कहा वह श्रीराम के चरणों को धोने के लिए कहता है, तभी नाव में बैठाऊंगा इस प्रकार केवट भगवान के चरण धोता है। चरण धोकर नाव में श्री राम लक्ष्मण, सीता को बैठाता है। केवट श्री राम-लक्ष्मण, सीता को गंगा पार उतार देता है। भगवान श्री राम नाव में उतारवाई देते हैं। केवट उतराई नहीं लेता है। वह कहते है कि प्रभु जब मै आपके द्वार आऊं, तो भवसागर पार उतार देना। गंगा पार के बाद श्री राम लक्ष्मण और माता सीता ने चित्रकूट में जाकर डेरा डाल देते है। वहां वह कुटिया बनाकर रहना शुरू कर देते हैं।
इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि इस रंगमंच के जरिए उनका प्रयास अति संवेदनशील छोटे बच्चों के मन में अपनी संस्कृति तथा मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है।
इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, कार्यालय महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, सी. वाईस चेयरमैन पुरुषोतम लाल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है।
यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में प्राइवेट वालंटियर, सीसी टीवी कैमरा, हैंड मेटल डिटेक्टर के साथ दिल्ली पुलिस के जवान के नेतृत्व में सुरक्षा का इंतजाम है। इसमें 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं और मेले में हर प्रकार के झूले हैं, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।




