फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एनआईटी स्थित खजानी वूमेन्स वोकेशनल इस्ट्ीटयूट में फ्रेशर पार्टी और नवरात्रि समारोह आयोजित किया गया जिसमें इंस्टिट्यूट की छात्राओं ने खूब मौज मस्ती की और डाडिया खेला। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सोनाली मल्होत्रा प्र्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, सामाजिक अधिवक्ता और मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 मौजूद थी। इसके अलावा संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी और शिक्षाविद़ पंचम भाटिया भी उपस्थित थे।
इस मौके पर फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें हर्षिता को मिस खजानी,फस्ट रनरअप दीपा और सेकेंड रनर निकिता को चुना गया। तीनो विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा क्राऊन पहनाकर और सैशे ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनाली मल्होत्रा ने कहा कि वे छात्राओं के इस फैंशन शो से बहुत प्रभावित हुई है क्योकि छात्राओं ने जिस अंदाज में इसे पेश किया वो वाकई में काबिले तारीफ है। उन्होनें कहा कि खजानी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके लिए वह खजानी ऐजूकेशन ट्रस्ट और इनकी अध्यपिकाओं को सराहना करती हुं।
इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि हमारे संस्थान की छात्राओं में हुनर कूट कृटकर भरा हुआ है और में ईश्वर से प्रार्थना करता हुं कि हमारे संस्थान की छात्राएं खूब तरक्की करके माता पिता और देश का नाम रोशन करें।
