आदित्य तोमर
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सैपिएंस प्रीमियर लीग अंडर 17 टूर्नामेंट मैच सैपिएंस क्रिकेट ग्राउंड गुडगाँव मैं खेला गाया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और न्यू एरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया . इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने न्यू एरा केट अकादमी को 52 रन से हराया . यह मैच 20-20 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 20 में 9 विकेट पर 182 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए समीर खान ने 70 रन , रिज़वान खान ने 60 रन , आदित्य तोमर ने 14 रन बनाए . न्यू एरा क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए वीके ने 5 विकेट , अनुज और अंशुल ने 1-1 विकेट ली. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए प्रीत ने 22 रन , ओम ने 21 रन , वीके ने 20 रन बनाए . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदित्य तोमर ने 4 विकेट , प्रधुमन ने 2 विकेट , कृष्ण और कुणाल ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य तोमर को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
