
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सोमवार को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी
दिवस के अवसर पर ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता का
आयोजन विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों का अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पण भाव को
और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष (गर्वनिंग बॉडी) देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल कॉलेज महासचिव (गवर्निंग बॉडी) दिनेश कुमार गुप्ता की सद्प्रेरणा से कॉलेज में समय-समय राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष दिवस मनाए जाते हैं। अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं विंग -1 के इंचार्ज डॉ सचिन गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 87
विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक स्वरचित प्रविष्टियों को भेज कर मातृभाषा के प्रति
अपना प्रेम भाव दर्शाया।
निर्णायक मंडल द्वारा 15 सितंबर को घोषित इस प्रतियोगिता के परिणामस्वरुप विजेता विद्यार्थी इस प्रकार रहे। हिंदी -एक अंतहीन यात्रा नामक कविता पर प्रथम पुरस्कार की विजेता यशिका (अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़, बी ए तृतीय वर्ष), हिंदी से है हमारा वतन शीर्षक पर द्वितीय पुरस्कार विजेता दिव्या (भगिनी निवेदिता कॉलेज, बी ए हिंदी ऑनर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय) एवं हिंदी मेरा अभिमान है विषय पर तृतीय पुरस्कार विजेता कौशल शर्मा, ( एम ए संस्कृत प्रथम वर्ष,गुरुकुल महाविद्यालय बंदायू ,उत्तर प्रदेश) रहे।इन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि स्वरूप ₹600 ₹400
एवं ₹300 की राशि एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू महेश्वरी,
कार्यक्रम संयोजिका डॉ मधु सिंगला एवं सहसंयोजक श्री आशीष सिंह सभी के सार्थक
प्रयासों से यह प्रतियोगिता सराहनीय रूप से सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई।





