
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सोमवार को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में राजनीति
शास्त्र विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ‘भारत में लोकतंत्र:
चुनौतियां और सम्भावना’ विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया
गया। यह कार्यक्रम चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता , महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता , और प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मोहिनी शर्मा अग्रवाल कॉलेज(ऑफ़
लॉ वुमन) उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता ने भारत में लोकतांत्रिक ढांचा, उसके
विकास और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। डॉ. मोहिनी ने यह भी बताया कि लोकतंत्र केवल वोट देने की प्रक्रिया तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक चेतना और सक्रिय भागीदारी भी शामिल है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे न केवल अपने अधिकारों को समझें बल्कि समाज में भी योगदान दें।
मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान के माध्यम से बताया कि लोकतंत्र को जमीनी
स्तर तक कैसे पहुंचाया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया
कि किस तरह लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है और चुनावी प्रक्रिया में
विद्यार्थियों और आमजन की भागीदारी कैसे बढ़ाई जा सकती है। व्याख्यान के
अंत में विद्यार्थियों के सवालों का संतोषजनक जवाब मुख्य अतिथि ने दिया।
यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
इस अवसर पर 61 विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की
विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु व सहायक प्रोफेसर पुष्पा सौरोत द्वारा आयोजित किया
गया।





