फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता एवं कार्यकाल प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन किया गया।
गौरतलब है कि महाविधालय प्रांगण में 12–18 अगस्त, 2025 तक विभिन विषयों पर प्रतिदिन रैगिंग के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई l अन्तिम दिन पोस्टर मेकिंग, प्रतियोगिता स्लोगन लेखन, एवं निबंध लेखन प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया l पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विवेक झा बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र ने प्रथम स्थान, जीया बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने द्वितीय स्थान तथा ट्विंकल शर्मा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन में वंशिका रॉय बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने प्रथम स्थान, करिश्मा भाटी बीबीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, हंशीका चौहान बीबीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. रामचंद्र लाइब्रेरियन, एंटी रैगिंग सेल की संयोजिका डॉ. सचिन गर्ग, डॉ डिंपल व सदस्य सुभाष कैलोरिया और डॉली मंगला मौजूद रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय ने प्रमाण–पत्र वितरित किए व बधाई दी l
