बल्लभगढ,जनतंत्र टुडे/ बल्लभगढमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है. यहां के युवा हर साल प्रशासनिक सेवा सहित बहुत से निजी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते है। अब उन्हीें में एक नाम और जुड़ गया है लोवेश रावत का,जिन्हें लंदन की जानी मानी कंपनी ईएमसी-3(एवरी मोमेंट कांॅऊट) कंपनी में 84 लाख प्रतिवर्ष का पैकज मिला है।
आपको बता देें कि लोवेश रावत डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का दसंवी कक्षा का टॉपर रहा है और उन्होनें नोएडा की टाईम्स ऑफ इंडिया वेनिस से ग्रेजयूेशन व लंदन से मास्टर डिग्री की है। लोवेश रावत के पिता रवि रावत एफपीसी ग्रुप रियल एस्टेट के डायरेक्टर ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहर करते हुए कहा कि लोवश शुरू से ही होनहार था और उसमें कुछ करने की लगन हमेशा रही। रवि रावत ने कहा कि पूरा परिवार खुश है और भगवान से प्रार्थना करता है कि वह इसी तरह तरक्क्ी की राह पर आगे बढ़ते हुए देश व विदेश में अपना नाम करे।
