
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के वर्ष 2025-2028 के लिये जारी त्रिवार्षिक चुनावों की श्रृंखला में सर्कल फरीदाबाद के अधिनस्त आने वाली सबडिवीजनों में यूनिट ओल्ड के प्रधान के पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता सहित यूनिट के सचिव लेखराज चौधरी बतौर चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में सबडिवीजन मथुरा रोड पर कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से कराए गए ।
जिसमे सबडिवीजन मथुरा रोड के कर्मचारियों ने पूर्व स्टेट कमेटी के नेता सतीश छाबड़ी (AFM) को सब यूनिट का प्रधान, विजय कुमार (LM) को उपप्रधान-1, सुरेश (ALM) को उपप्रधान-2, नसीब हिंदुस्तानी (LM) को सचिव, जैद आज़ाद (LDC) को सहसचिव, सुरेन्दर कादियान (AFM) को कैशियर, मोहर पाल (SA) को संगठनकर्ता-1, संजय (LM) को संगठनकर्ता-2, राजीव (ALM) को संगठनकर्ता-3, प्रेमचन्द शर्मा (DEO) को संगठनकर्ता-4 व राजेश बैंसला (ALM) को संगठनकर्ता-5 के पद पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से चुना, इसी के साथ साथ दूसरी ओर एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन में भी एनआईटी के प्रधान विनोद शर्मा व सहसचिव सोनू गोला के नेतृत्व में चुनाव कराए गए जिसमे गौरव गिल (LDC) को प्रधान, दीपक वोहरा (UDC) को उपप्रधान, मनोज शर्मा (SSA) को सचिव, संजय रावत (LDC) को सहसचिव, नीरज कुमार (ALM) को कैशियर के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया ।
जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में अपने अपने पद की गोपनीयता के लिये चुने गए सभी नए पदाधिकारियों को यूनियन के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने सभी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण कराई ।







