फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गांव मधावली के राजकीय उच्च विद्यालय में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता मुहिम के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया गया तथा सही तरीके से हाथ धोने की विधि सिखाई गई।
विभाग के जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं बीआरसी सुमन लता ने पानी की जांच (वॉटर टेस्टिंग) की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में ट्यूबवेल ऑपरेटर भगवती देवी, कमर किशोर, मंजू, स्कूल प्रिंसिपल अखिलेश, प्रदीप सर, अध्यापिका हेमा व रेखा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
