फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की युवा रेड क्रॉस (YRC) इकाई एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने 13 अगस्त 2025 को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में आयोजित तिरंगा यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के विद्युत एवं आवासन तथा शहरी कार्य मंत्री, माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर 25 उत्साही YRC एवं एनएसएस स्वयंसेवकों के दल ने, YRC परामर्शदाता सुश्री पूजा एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियांका सहारावत के नेतृत्व में, देशभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा में कॉलेज का गर्व से प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय एकता एवं गौरव का अद्भुत प्रदर्शन किया।
